राजनीतिनामा

मानव अधिकार उल्लंघन के ’दो मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य  राजीव कुमार टण्डन ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ’दो मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

गर्म सलाखों से बच्ची को दागा, मौत

शहडोल जिले के पटासी क्षेत्र में बीते 19 दिसंबर को एक तीन माह की मासूम बच्ची को गर्म सलाखों से दागने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने बच्ची को ईलाज ना करवाकर गांव की ही दाई से गर्म सलाखों से दगवा दिया। बच्ची की हालत नाजुक देख परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ, शहडोल से घटना की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में दो सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही इस प्रथा को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं, इस संबंध में जानकारी मंागी है।

फर्जी कंपनी ने महिलाओं से ठगे लाखों रूपये

छतरपुर जिले के वार्ड नंबर 11 में एक फर्जी कंपनी द्वारा 150 से ज्यादा महिलाओं के साथ लाखों रूपये ठगने का मामला सामने आया है। माॅडार्ट के्रडिट काॅरपोरेशन लिमिटेड कंपनी के निदेशक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से संपर्क कर एक एनजीओ की स्थापना की। जहां निदेशक ने चालीस हजार का लोन दिलाने का वादा किया और बीमा के नाम पर प्रत्येक महिला से दो-दो हजार ठग लिये। पैसे लेने के बाद निदेशक ने न तो, महिलाओं का फोन उठाया और न ही उनके बैंक में लोन की रकम जमा कराई। बाद में सभी महिलाओं ने फर्जी कंपनी के खिलाफ ईशानगर थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में दो सप्ताह मे जवाब मांगा है। 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

18 hours ago

NH-44 पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

बांदरी से मालथौन टोल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, ढाबे-होटल और टपरे हटाए गए सागर।…

19 hours ago

भारत की परमाणु ताकत पर बड़ा दावा-190 हथियार, 225 तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारतभवः  भारत की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…

23 hours ago

भाजपा के चंदे का रिकॉर्ड, कांग्रेस से सात गुना आगे

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,472.8 करोड़, कांग्रेस के हिस्से आए ₹207.17 करोड़…

2 days ago

अवैध जहरीली शराब – जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु…

3 days ago

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा – खेत बना नकली शराब की फैक्ट्री

बंडा | सागर बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच जैसे-जैसे…

3 days ago