राजनीतिनामा

कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश,मिठाई बांटकर मनाया जश्न,

देवरी कला:-कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने के साथ ही मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया। सागर जिले की देवरी में विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में नगरपालिका चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। जय बजरंगबली ,जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।मध्यप्रदेश में भी इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में चुनावी साल में कर्नाटक में मिली जीत कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं कही जा रही है।

 

एक तरफ जहां जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की जीत का दम भरना शुरु कर दिया है।खबर लिखे जाने तक कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 136 सीटों पर बढ़त हासिल है और कांग्रेस वहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है।देवरी विधायक हर्ष यादव ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत आने वाले लोकसभा चुनाव की ओर इशारा कर रही है, हमने हिमाचल का चुनाव जीता, कर्नाटक का चुनाव जीत चुके हैं, अब आगे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव की बारी है।खुशी मनाने बालों में विजय गुरु,रज्जन बजाज,आंचल आठ्या,अनंतराम रजक, पार्षद प्रतिनिधि राकेश चौरसिया,सतीश राजोरिया,प्रवीण पाठक,कल्लू सकवार, रोहित लोधी, रजनीश जैन ,सौरभ नामदेव, सेंकी राय,रोहित स्थापक ,राजकुमार यादव, भरत रजक,कन्नू यादव,सुनील टिकरिया,रुपेश बूटे चौरसिया,गोलू रजक,मोनू भारके,नीरज कोष्टि, अभिषेक लोधी,राजा लोधी, नन्नू लाल रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

1 day ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

1 day ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago