दुनिया

भारतवंशी ऋषि सुनक बने ब्रिटैन के प्रधानमंत्री, मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं। जो यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभालेंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन में ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है। मोदी ने भारतीय मूल के सुनक के माध्यम से ब्रिटेन में रह रहे भारतवंशियों को भी दिवाली की विशेष शुभकामना दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा, “ ऋषि सुनक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर आपको हार्दिक बधाई। मैं विभिन्न वैश्विक मुद्दों और 2030 की वृहद योजना को लागू करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की प्रतीक्षा करता हूं। ऐसे समय में जबकि हम अपने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को एक आधुनिक भागीदारी में परिवर्तित कर रहे हैं।

जानिए कौन हैं ऋषि सुनक

जानकारी के अनुसार सुनक मूल रूप से अविभाजित पंजाब के गुजरांवाला जिले के रहने वाले हैं अब यह स्थान पाकिस्तान में है उनके दादा.दादी का जन्म इसी जिले में हुआ था वे पंजाबी खत्री परिवार से हैं उस वक्त देश पर अंग्रेजों का राज था ऋषि के दादा रामदास सुनक ने वर्ष 1935 में केन्या की राजधानी नैरोबी में क्लर्क की नौकरी के लिए गुजरांवाला को छोड़ दिया था और परिवार के साथ वहीं शिफ्ट हो गए थे।

वहीं पर सुनक के पिता यशवीर का जन्म हुआ था जबकि उनकी मां ऊषा भारत से तंजानिया जाकर बसे भारतवंशी परिवार से हैं ऋषि के पिता यशवीर सुनक रिटायर्ड डॉक्टर हैं जबकि उनकी मां ऊषा सुनक फार्मासिस्ट रही हैंण् ऋषि सुनक तीन बहन.भाइयों में सबसे बड़े हैं उन्होंने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में पढ़ाई की इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड से एमबीए की डिग्री की ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस कंपनी के को फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई है उन दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड में एमबीए कोर्स के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया उनकी  दो बेटियां हैं जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं राजनीति में आने के बाद ब्रिटेन की टेरेसा मे की सरकार में जूनियर मिनिस्टर रहे इसके बाद बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री बनाए गए और वे ब्रिटेन के नए पीएम बनने जा रहे हैं

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

3 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 day ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago