राजनीतिनामा

आगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों को पोषण किट वितरित करने का शुभारंभ

सागर की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो के लिए पोषण आहार सामग्री प्रदान करेंगी अनु शैलेंद्र जैन

आर्थिक तंगी किसी बच्चे के इलाज में रुकावट नहीं बनेगी:– श्रीमती जैन

सागर/सागर विधायक शैलेन्द्र जैन  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी अर्धांगिनी श्रीमति अनुश्री जैन ने सागर विधानसभा क्षेत्र के सभी आगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों को पोषण किट वितरित करने का शुभारंभ किया, जिसके तहत श्रीमति अनुश्री जैन ने आज लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कृष्णगंज वार्ड एवं इंदिरा नगर वार्ड में आगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के बीच पहुंचकर अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली, आगनवाड़ी केन्द्रों पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं बच्चों को अपनी ओर से पोषण किट वितरित की। इनमें कुछ बच्चें ऐसे भी हैं जो पहले कुपोषण से ग्रसित थे परन्तु अब पूर्णतः इस बीमारी से मुक्त हो गए है, स्वस्थ हो चुके बच्चों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी दौरान श्रीमति अनु शैलेंद्र जैन की मुलाकात इंदिरा नगर वार्ड की निवासी 3 वर्षीय बिटिया वाणी से हुई जिसके अभिभावकों ने श्रीमती जैन को वाणी के दिल में छेद होने एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेहतर इलाज मैं असमर्थ होने की जानकारी दी जिसके बाद श्रीमति अनु शैलेंद्र जैन ने वाणी के समुचित इलाज में सहयोग हेतु अभिभावकों को आश्वसित करते हुए कहा कि बिटिया वाणी के बेहतर से बेहतर इलाज की जिम्मेदारी हमारी है जल्द ही हम विशेष्यय चिकित्सकों से परामर्श लेकर बिटिया वाणी का इलाज प्रारंभ कराएंगे परिवार की परिस्थिति को बिटिया के इलाज में बाधा नहीं बनने देंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सागर निवासी श्रीमति जयंती विश्वकर्मा के पुत्र निखिल विश्वकर्मा, दिल में छेद होने के कारण पीड़ित था, जिसके इलाज की पूर्ण व्यवस्था श्रीमति अनुश्री जैन द्वारा कराई गई थी। श्रीमति जैन ने बताया की कुपोषित बच्चों एवं सामान्य बच्चों को मान.विधायक जी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पोषण आहार सामग्री वितरित की है, जो सभी 48 वार्डो की सभी आगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचेंगी। कार्यक्रम में अंत्योदय समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौबे, एम.आई.सी. सदस्य सुश्री मेघा दुबे, श्रीमति प्रीति शर्मा, महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी श्रीमति सोनम नामदेव, श्रीमति साधना खटीक, सुपरवाइजर श्रीमति रजनी जारोलिया, श्रीमति राजश्री दुबे, सुधीरा श्रीवास्तव एवं वार्डों की आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रही।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

18 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

19 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago