लोकतंत्र-मंत्र

समरसता यात्रा का हर वर्ग गर्मजोशी से स्वागत करें -भदौरिया

प्रभारी मंत्री डा. भदौरिया द्वारा प्रधानमंत्री  मोदी के सागर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरविंद सिंह भदौरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में आगामी 12 अगस्त को होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सागर आगमन और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।   प्रधानमंत्री श्री मोदी 12 अगस्त को बड़तूमा में संत शिरोमणि रविदास महाराज के लगभग 100 करोड़ लागत से बनने वाले मंदिर एवं कला संग्रहालय के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। भूमिपूजन के बाद वे ढाना हैलीपेड के समीप जनसभा को संबोधित करेंगे।बैठक में विधायक श्री शैलेंद्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृदांवन अहिरवार, पूर्व विधायक श्री भानु राणा, श्री गौरव सिरोठिया, मंत्री प्रतिनिधि श्री अभिषेक भार्गव, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, श्री सुधीर यादव, श्री सर्वजीत सिंह, श्री नवीन भट्ट, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विडिओ समाचार

https://youtube.com/shorts/TCib5c2QAr8

बैठक को संबोधित करते हुए डा. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी वर्ग मिलजुलकर संत शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण के लिए सागर जिले में निकलने तथा 12 अगस्त को सभा स्थल पर पहुंचने वाली सार्वभौमिक एवं सर्वस्पर्शी समरसता यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करें। आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग अभी से प्रचार-प्रसार करें। विशेषकर सोशल मीडिया के जरिये आमजन तक आयोजन की जानकारी पहुंचाई जाए। जन अभियान परिषद भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को आयोजन की जानकारी देकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करायें। संत शिरोमणि रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व के अनुरूप जिले ही नहीं बुन्देलखंड में भावनात्मक माहौल बने। आयोजन में जितने ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी, उतना ही उन्हें वैचारिक लाभ मिलेगा। डा. अरविंद भदौरिया ने सभा स्थल तक जाने वाले सड़क को व्यवस्थित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित भी किया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सागर के बड़तूमा में संत शिरोमणि रविदास महाराज का मंदिर सिर्फ भव्य ही नहीं बल्कि अध्यात्म और आम जन की भावनाओं का केन्द्र भी बनेगा। मंदिर निर्माण में प्रदेश के 53 हजार गांवों की मिटटी और 350 नदियों का जल शामिल रहेगा, जो समरसता यात्रा के माध्यम से पहुंचेगा।बैठक में जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य और अन्य अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री डा. भदौरिया, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

13 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago