लोकतंत्र-मंत्र

चुनाव परिणाम : गुजरात में भाजपा हिमांचल में टक्कर

शिमला। एक्जिट पोल के आधार पर ही नतीजे सामने आ रहे है जहाँ गुजरात में भाजपा की बम्पर जीत होना तय माना जा रहा है  भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव  में जीत के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। बीजेपी 151 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस में भारी गिरावट देखी गई। वह केवल 21 सीटों पर आगे चल रही थी। आम आदमी पार्टी  6 सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर विपक्षी कांग्रेस  और भाजपा  के बीच कांटे की टक्कर है। गुरुवार को पहले दो घंटों की मतगणना के शुरूआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रुझानों से पता चला कि कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा भी 27 सीटों पर आगे चल रही है। चार निर्दलीय भी अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (57) मंडी जिले में अपने गढ़ सिराज में आगे चल रहे हैं। इसी तरह, कांग्रेस के प्रमुख नेता मुकेश अग्निहोत्री (60) और सुखविंदर सुक्खू (58) क्रमश: हरोली और नादौन सीटों से आगे चल रहे हैं। जैसा कि अधिकतर एग्जिट पोल सर्वे ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की थी, परिणाम दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात में अपने वोट बैंक को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही राज्य से गायब हो गई है। आप की उपस्थिति के बावजूद, राज्य में राजनीतिक परि²श्य काफी हद तक दो पारंपरिक कट्टर प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और भगवा पार्टी के बीच एक रस्साकशी है।भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर को भांपते हुए, मुख्यधारा की पार्टियों से नाता तोड़ चुके बागियों ने इस विश्वास के साथ घर के अंदर बातचीत शुरू कर दी है कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता है। अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के नेता पार्टी की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए पार्टी के बागियों के साथ अपने मतभेदों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी संख्या लगभग 20 है। कांग्रेस से विधायकों के जाने की आशंका अधिक है।

समाचार शखा नई दिल्ली

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

13 hours ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

20 hours ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

21 hours ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के सहयोगी दलों ने उठाये सवाल

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठ रहे सवालों के बीच अब…

2 days ago

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के व्यापारी करेंगे डिजिटल भुगतान का बहिष्कार

नई दिल्ली। भारतभवः  डिजिटल भुगतान को लेकर देशभर के व्यापारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ…

3 days ago