राजनीतिनामा

कांग्रेस पार्टी किसान न्याय के रूप में गारंटीयों को लेकर आई – गुड्डू राजा बुंदेला

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने खुरई अनाज मंडी में पहुंचकर अन्नदाता किसानों, हम्मालों, मजदूरों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर संवाद किया साथ ही कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में बताकर हाथ को वोट करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी व मोदी सरकार ने किसाने की आय दुगनी करने के नाम पर उन्हें धोखा दिया है। कांग्रेस का लक्ष्य किसानों और कृषि कार्य से जुड़े वर्गों को शोषण से मुक्त कराना है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी किसान न्याय के रूप में गारंटीयों को लेकर आई है।गुड्डू राजा बुंदेला के चुनाव अभियान के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर खान, प्रदेश सचिव सरदार हरविंद चावला, इंद्रभूषण तिवारी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे। किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम दिलाने के लिए एमएसपी को लागू करने के पक्ष में है। लेकिन मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को उद्योगपतियों और बिचौलियों की हाथों में कैद करने का काम कर रही है। किसान, मजदूरों और व्यापारियों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को समाप्त कर न्यायपूर्ण व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने अन्नदाता किसानों से अपील करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के इस अपने बेटे और भाई को लोकसभा में जाने का एक अवसर दें और इस पूरे क्षेत्र से पिछड़ेपन, शोषण व अन्याय का कलंक को मिटाने में सहयोग दें।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 day ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago