राजनीतिनामा

सागर में मुख्यमंत्री का रोड शो – कांग्रेस ने कहा फ्लाप शो

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो बनाम फ्लॉप शो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने सागर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चुनावी रोडशो में शामिल होने के लिए पेमेंट पर भी लोग नहीं मिले। इस बात से शर्मसार सीएम अपना रोड शो बीच में ही छोड़ कर निकल लिए। इतना ही नहीं रोड शो के समापन स्थल तीनबत्ती पर उन्हें सिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेकना भी गवारा नहीं हुआ।यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो बनाम फ्लॉप शो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि सरकारी साधनों का दुरुपयोग कर निकाले गए रोड शो के मोतीनगर से यातायात पुलिस थाने तक जाने की सूचना भाजपा ने प्रसारित की थी। लेकिन 200 रु प्रति व्यक्ति का लालच देने के बाद भी आम जनता उनके रोड शो में शामिल नहीं हुई। श्री कटारे के साथ ही जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने आरोप लगाया कि राम भक्ति का ढोंग पीटने वाले भाजपा के लोगों को तीनबत्ती के सिद्ध रामभक्त हनुमानजी को माथा टेकने की जरूरत तक महसूस नहीं हुई। ऐसे ढोंगी और पाखंडी लोगों के रोड शो की सागर की जनता ने भी अनदेखी कर लोकसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाने का साफ संदेश दे दिया है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

5 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

12 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

1 day ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

1 day ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago