लखनऊ डेस्क
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे आज तीसरे दिन पूरा हो गया वहीं सर्वे के बाद परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील ने बड़ा दावा किया। वकील विष्णु जैन ने बताया कि सर्वे के दौरान कुए के अंदर शिवलिंग मिला है जिसके बाद अब वे शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं , वही ज्ञानवापी मस्जिद मामले में याचिकाकर्ता सोहनलाल आर्य भी बाहर निकल कर बेहद खुश नजर आये उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा और दावा किया की कोर कमीशन का सर्वे पूरा हो गया है, हमें निर्णायक सबूत मिले हैं उन्होंने कहा कि अंदर नंदी के पास बाबा मिल गए हैं, ‘‘जिन खोजा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ‘‘ मतलब जिसकी तलाश की जा रही थी उससे कहीं अधिक मिला है इतिहासकारों ने जो लिखा था वह सही था। जानकारी के अनुसार मस्जिद का सर्वे आज 10 बजे तक पूरा हो गया है सभी पक्षकार संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं । वाराणसी के डीएम ने कहा कि 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट पेश होने के बाद कोर्ट का फैसला आएगा सर्वे को लेकर अगर किसी ने कोई बात कही है या किसी बात का दावा किया है तो यह उनकी व्यक्तिगत राय है। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट कमिश्नर द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद कोई भी बात अदालत के द्वारा ही बताया जाएगा। किसी की बात पर कोई ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम लगातार तीसरे दिन पूरा हो गया है। कल यानी 17 मई एडवाकेट कमिश्नर को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश करनी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सर्वे में शामिल एक सदस्य को ज्ञानवापी परिसर में जाने से पुलिस ने रोक दिया। कुछ देर बैठाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। सर्वे की जानकारी लीक करने के आरोपों में ये कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक आज तहखाने के अंदर एक हिस्से में जमा मलबे व पानी को निकाल कर वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं ज्ञानवापी के गुंबद की आज फिर वीडियोग्राफी हुई। इसकी बनावट की हाई लैंस कैमरे से फोटोग्राफी भी की गई। शनिवार को भी इसका सर्वे किया गया था।
हकीकत सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होने के बाद ही सामने आएगी। लेकिनए वादी पक्ष की ओर से एक सदस्य ने इस बात का भी दावा किया कि सैकड़ों वर्ष पुराना मामला होने के कारण बहुत कुछ जमीन के काफी अंदर दब गया है। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर व अन्य देव विग्रहों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य पुरातात्विक सर्वेक्षण के बाद मिलने के आसार हैं।
इस खबर का वीडियो समाचार देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें । धन्यवाद।
सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण…
शराब कांड के बाद सागर में प्रशासन का एक्शन: होटल सत्यम , पाथवे रिसोर्ट के…
नई दिल्ली। भारतभवः देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शुक्रवार…
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले भारत और रूस के बीच रिश्तों…
जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, रूसल्ला और बहेरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम की…
सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…