राजनीतिनामा

सुरेंद्र चौधरी को निष्काषित करे कांग्रेस – विधायक लारिया

प्रभारी मंत्री व जिला कलेक्टर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी द्वारा प्रयोग की गई अमर्यादित भाषा क्षमा योग्य नही- इंजी.प्रदीप लारिया

 विधायक लरिया ने अमर्यादित टिप्पणी की निंदा करते हुए सुरेन्द्र चौधरी को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की

सागर। विगत दिनों कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी द्वारा जिला प्रभारी मंत्री व जिला कलेक्टर पर की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से सुरेंद्र चौधरी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए सुरेंद्र चौधरी को कांग्रेस से निष्कासित करने कि मांग की है पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लारिया ने कहा की संवैधानिक पदों पर आसीन सम्मानीय व्यक्तियों पर कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी द्वारा प्रयोग की आमर्यादित भाषा क्षमा योग्य नहीं है  चौधरी ने वकालत की शिक्षा ग्रहण की लेकिन उनकी इस प्रकार की भाषा शैली से उनकी योग्यता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती हैं। साथ ही श्री लारिया ने कहा की कांग्रेस राजनैतिक लाभ के लिए हमेशा ही दोहरा चरित्र अपनाती है।

कृपया यह भी पढ़ें –

एक तरफ जग्गू हत्याकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करती है तो वही दूसरी तरफ उन्हीं के पदाधिकारी अपराधियों पर की गई प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगाकर अपराधियों का बचाव करती है। लारिया ने कहा कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने स्पस्ट रूप से आरोपियों की होटल गिराए जाने पर विरोध दर्ज कार्य था । लारिया ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को ज्ञापन वीर व विज्ञप्ति वीर की संज्ञा देते हुए कहा की क्षेत्र की जनता उनकी कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित है यही कारण है की  चौधरी ने लगातार तीन चुनाव हारकर हैट्रिक पूरी की है विधायक मंत्री रहते हुए सुरेंद्र चौधरी या कांग्रेस की सरकार द्वारा नरयावली क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया इसलिए अब वह नरयावली क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को देखकर बौखला रहें है और आमर्यादीत भाषा का सहारा ले रहें हैं पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष आफिसर यादव उपस्थित रहें।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

4 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago