राजनीतिनामा

विरोध के बाद संसद में सामान नागरिक संहिता बिल पेश

नई दिल्ली। समान नागरिक संहिता का बिल शुक्रवार को संसद में पेश हो गया हलाकि विपक्षी पार्टियों ने इसका जमकर विरोध किया । राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया। आमतौर पर निजी विधेयक पेश होते रहते हैं और उन पर चर्चा नहीं होती है। लेकिन इस विधेयक को लेकर संसद में खूब गरमागरम बहस हुई और विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध भी किया, जिसकी वजह से वोटिंग कराने की नौबत आ गई। जब पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद बढ़ा तो सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूछा कि इसे क्यों पेश नहीं किया जा सकता? जवाब विपक्ष के सांसद विरोध करते रहे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने इसे रोकने की विपक्ष की मांग के बाद वोटिंग कराई, जिसमें 23 के मुकाबले 63 सदस्यों ने इसे पेश करने के समर्थन में वोट किया। इसके बाद विपक्ष की मांग खारिज हो गई और बिल को पेश करने की अनुमति मिल गई। आगे किसी दिन इस पर चर्चा होगी।

कृपया यह भी पढ़ें –

जैसा की सभी जानते हैं कि समान नागरिक संहिता भाजपा का एक बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है। पिछले कई दशकों से भाजपा के घोषणापत्र में इसे शामिल किया जाता है। कई भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां इसे लागू करने पर विचार के लिए कमेटी बनाई है। गुजरात चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार सभी संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा करके और सभी पक्षों से विस्तार से विचार विमर्श के बाद इसे लागू करेगी। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी इसे पूरे देश में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। बहरहाल, सात दिसंबर को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार 16 विधेयक पेश और पास कराने की तैयारी में है। इसमें कुछ पर गतिरोध देखने को मिल सकता है। राज्यसभा के सभापति के रूप में जगदीप धनखड़ के लिए यह पहला सत्र है। उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले सदन की कार्यवाही में व्यवधान को कम करने और कामकाज में सुधार के तरीकों पर कई सदस्यों के सुझाव भी मांगे थे। उन्होंने सत्र से पहले अलग अलग समूहों में राज्यसभा के सांसदों से मुलाकात भी की थी।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago