राजनीतिनामा

हमारा इतिहास : मुख्यमंत्री के तीन सलाहकार

बारहवीं विधानसभा में तेरह सालों के बाद जब भाजपा सत्ताधारी दल के रूप में आई तब विधानसभा में जमुना देवी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया। इन सालों में विधानसभा का भवन बदल चुका था। पहली बार चार्ल्स कोरिया के बनाये भवन में उमा भारती मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित सदन की पहली सीट पर बैठीं। इस भवन में वे भाजपा की तरफ से पहली सदन की नेता थीं। इसके पहले कोई भी भाजपा का विधायक इसमें मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बैठा। पहले दिन उमा भारती ने बड़ा ऐतिहासिक भाषण सदन में दिया। उन्होंने अपने जीवन की संघर्ष भरी कहानी और सामंती शोषण की जो तस्वीर पेश की उससे लगा कि लोकतंत्र सचमुच में महान है, सभी को समान अवसर देता है। विधानसभा में उमा भारती और चार मंत्रियों ने संस्कृत में शपथ ली। संस्कृत में शपथ लेने वाले मंत्रियों में गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय, रमाकांत तिवारी एवं ओमप्रकाश धुर्वे थे।
                        इसी तरह विधायक यशोधरा राजे सिंधिया, सुधा जैन, जालम सिंह पटेल एवं सुनील नायक ने भी संस्कृत में शपथ ली। कांग्रेस के इन्द्रजीत पटेल, केपी सिंह एवं निशीथ पटेल ने भी संस्कृत में शपथ ली। मुख्यमंत्री सचिवालय में काम करने के लिए अधिकारियों के चयन के साथ उमा भारती ने अतुल जैन, अनिल दवे, निर्मला बुच को अपना सलाहकार बनाया। अतुल जैन एक रुपये मासिक के वेतन पर नियुक्त हुए। इसके पहले वे उमा भारती के मीडिया सलाहकार हुआ करते थे। इन नियुक्तियों के लिए बाकायदा “मुख्यमंत्री के सलाहकार” पद का सृजन किया गया। अनिल दवे और अतुल जैन चुनाव अभियान के समय उमा भारती की टीम अभिन्न अंग थे। मुख्यमंत्री बनने के साथ उमा भारती इन्हें अपनी टीम से अलग नहीं करना चाहतीं थीं। दोनों अपने स्टाफ में रखने तथा फाइलों को देखने का अधिकार देने के लिए सलाहकारों को सरकारी हैसियत देना जरूरी था। इसलिए इनको सरकारी सेवा शर्तों के साथ नियुक्त किया गया। निर्मला बुच, सुन्दरलाल पटवा की पिछली भाजपा सरकार में मुख्यसचिव रह चुकीं थीं। इसलिए प्रशासनिक देख-रेख के लिए उन्हें सलाहकार बनाया गया। चूंकि पूरी नौकरशाही पर दिग्विजय सिंह की छाप लगी थी इसलिए मुख्यमंत्री ने निर्मला बुच को अपने पास रखा जिससे नौकरशाही का “दिग्विजय प्रेम” पकड़ा जा सके।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

11 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

17 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

1 day ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

1 day ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago