सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्म दिवस के अवसर पर कुशवाहा समाज संगठन सागर के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण करके यशस्वी मुख्यमंत्री जी का जन्मदिवस मनाया एवं समाज के सामाजिक सामाजिक सम्मेलन मे माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बृहद बैठक की । बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा, समाज के राष्ट्रीय महामंत्री एड. अर्जुन पटेल, पूर्व बीडीए उपाध्यक्ष डालचंद कुशवाह, कैप्टन राजकुमार पटेल ,गणेश पटेल सागर , संभागीय अध्यक्ष खूबसिंह पटेल शाहपुर ,जिला अध्यक्ष एड. के सी पटेल, पार्षदगण राजकुमार पटेल, प्रहलाद पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश पटेल कनई पटेल जनपद सदस्य डॉ संतोष पटेल घूघर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि संतोष पटेल बांदरी , बाबू रघुवीर सिंह पटेल श्याम लाल पटेल शिक्षक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
कृपया यह भी पढ़ें –
बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति के संयोजक एडवोकेट अर्जुन पटेल एवं सहसंयोजक कै. राजकुमार पटेल नियुक्त किए गए । बैठक में संभाग स्तर पर जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां एवं मंडल स्तर पर समिति का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया । कार्यक्रम स्थल एवं आयोजन की तिथि के संबंध मे सुझाव लिये गये । मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर समाज में उत्साह की लहर देखी गई । इस अवसर पर समाजजन ने बाघराज मंदिर परिसर में वृक्षारोपण करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का जन्म दिवस मनाया । इस अवसर पर दमोह जिले से शिव शंकरकुशवाहा एवं जिले की सभी विधानसभाओं के प्रमुख पदाधिकारीगण शामिल हुए।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…
पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…