कर्तव्य - अधिकार

पत्रकार पर प्रकरण दर्ज,पत्रकारों ने निष्पक्ष जाँच की मांग की

जिले के पत्रकार साथी गजेंद्र ठाकुर को न्याय दिलाने पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम जरुआखेड़ा और देवरी में सौंपा गया ज्ञापन
सागर। पत्रकारों ने बताया कि जिले के पत्रकार साथी गजेंद्र ठाकुर के विरुद्ध द्वेषभावना पूर्ण जैसीनगर थाना में आजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है जिसको लेकर जिले के समस्त पत्रकार जगत में आक्रोश व्याप्त है घटना को लेकर जिले भर में पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है इसी के चलते गुरुवार के दिन देवरी और जरुआखेड़ा क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने सागर के पत्रकार गजेंद्र ठाकुर पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मोतीनगर निवासी पत्रकार गजेंद्र ठाकुर जन चिंगारी समाचार पत्र एवं खबर का असर डॉट कॉम वेबसाइट न्यूज़ के नाम से पत्रकारिता का कार्य करते हैं। जिनके विरुद्ध थाना जैसीनगर में उक्त प्रकरण दर्ज किया गया है ज्ञात हुआ है कि उनके द्वारा थाना जैसीनगर मैं फरार आरोपी चैन सिंह जो गैंगरेप का आरोपी है जो फरार इनामी आरोपी है जिस के संबंध में उनके द्वारा नियमित रूप से जनाक्रोश को खबर के माध्यम से प्रकाश किया जा रहा था जिससे कुंठित एवं कुपित होकर थाना प्रभारी एवं जैसीनगर पुलिस के द्वारा द्वेषभावना पूर्ण बिना जांच किए आननफानन में स्वयं अपने व्यक्तियों द्वारा आजमानती अपराध दर्ज किया गया।ज्ञात हो कि उनके द्वारा किसी भी धर्म मजहब विशेष पर किसी भी प्रकार की कोई टीका टिप्पणी नहीं की गई है ना ही किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाई गई है बल्कि उनके द्वारा थाना जैसीनगर में फरार आरोपी चेन सिंह के विरुद्ध खबर दिखाई गई थी। इसी बात को लेकर उन पर दबाव बनाने और उनकी आवाज को दबाने के लिए उन पर प्रकरण दर्ज किया गया। जिसको लेकर देवरी और जरुआखेड़ा नगर के समस्त पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार गजेंद्र ठाकुर पर दर्ज किए गए अपराध क्रमांक 0376/ 22 के प्रकरण में निष्पक्षता से जांच कर पत्रकार साथी को न्याय दिलाने की मांग की है समस्त पत्रकारों का कहना है कि यदि निष्पक्षता से जांच नहीं की गई और पत्रकार साथी को न्याय नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।
जिला करणी सेना ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
उपर्युक्त सन्दर्भ में पत्रकार गजेंद्र ठाकुर के खिलाफ झूठे प्रकरण और शिकायतों के कारण आक्रोशित करणी सेना के जिला इलाकाई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सौपा पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को ज्ञापन। ज्ञापन में कहा गया हैं कि अगर करणी सेना परिवार के किसी भी सदस्य के ऊपर झूठे मामले बनते हैं और निष्पक्ष जाँच नही होती है तो मध्यप्रदेश करणी सेना परिवार उग्र आंदोलन पर विवश हो जाएगी गौरतलब है कि सागर में पत्रकार गजेंद्र ठाकुर के खिलाफ षडयंत्र करके झूठा मामला जैसीनगर थाने में दर्ज कराया गया था जो 5 माह बाद भी जांच के अभाव में हैं। इसी प्रकार क्षत्रिय समाज के किसी भी सम्मानीय सदस्य साथ ही करणी सेना के सदस्य पर कोई भी झूठा मामला दर्ज किया जाता है तो करणी सेना आगे सड़को पर उतरने के लिए भी तैयार रहेगी। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष करणी सेना परिवार अजीत सिंह सोलंकी, यशवंत सिंह बुंदेला, संदीप सिंह कुसुमगढ़, गजेंद्र राजपूत, दिव्यांक सिंह मुँहासा, प्रतीक सिंह सेंगर, भानु राजपूत, सचिन राजपूत, संदीप सिंह कर्रापुर,गोविंद राजपूत,राहुल राजपूत, शुभम ठाकुर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, किस्सू, आकाश सिंह भापेल, गजेंद्र कोरजा सहित अनेक युवा शामिल हुए ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

3 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

3 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

3 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago