प्रदेश

नए आयाम हासिल करता अपना बुन्देलखंड : गोपाल भार्गव

मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश को 2300 सौ करोड़ की लागत की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिसने मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के साथ साथ छोटे शहरों को भी आधुनिक विकास के नजरिये से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है । कार्यक्रम के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भार्गव ने इन सभी परियोजनाओं को मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि गडकरी जी से मैंने मध्य प्रदेश की सड़कों और अधोसंरचना के विकास को लेकर जो भी अनुरोध किया उन्होंने उससे कई गुना ज्यादा दिया है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में जो कार्य हो रहे हैं या आने वाले समय में होने वाले हैं वह अभूतपूर्व है। गौरतलब है कि प्रदेश के में कुल 2300 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं में विकास के दृष्टिकोण से पिछड़े कहे जाने वाले क्षेत्र बुंदेलखंड का विशेष ध्यान रखा गया है, मंत्री भार्गव ने अपने गृह जिले सागर में पिछले कई दशकों से जारी यातायात संबधी परेशानियों से निजात दिलाने के लिये जहां 4 बड़े फलाई ओवर को मंजूरी दिलाई है तो नौरादेही अभ्यारण्य में 1008 करोड़ की बड़ी लागत से 20 किलोमीटर क्षेत्र में एलिवेटेड कोरिडोर जैसी बड़ी परियोजना को एक ही बार में स्वीकृति दिलाने में सफलता प्राप्त की है ।

भार्गव ने कहा कि इन परियोजनाओं से आने वाले समय में सागर नगर महानगरों की श्रेंणी में आ जावेगा। भार्गव ने अपने प्रभारी जिले छतरपुर में भी फलाई ओवर और घार्मिक क्षेत्रों को सुविधाजनक बनाने के लिये प्रस्ताव स्वीकृत कराये है। बुंदेलखंड क्षेत्र में एक ही बार में लगभग 1225 करोड़ की परियोजना स्वीकृत होने से गदगद भार्गव ने बुंदेलखंड की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और इन विकास कार्याे को बुंदेलखंड के विकास में एक नये अध्याय की शुरूवात बताया।

नए आयाम हासिल करता अपना बुन्देलखंड

सेतु बंधन योजना अंतर्गत सागर जिले में रहली जबलपुर मार्ग के नोरादेही अभ्यारण में एलिवेटेड कॉरिडोर 20 किमी का निर्माण जिसकी अनुमानित लागत 1008 करोड़ रुपए व सिद्ध क्षेत्र टिकीटोरिया माता मंदिर में रोप वे के निर्माण की स्वीकृति साथ ही सागर जिले के सागर बायपास मार्ग के लिए 31 करोड़ की लागत एवं सागर के सिविल लाइन से मकरोनिया मार्ग में मकरोनिया चौराहे पर 32-50 करोड़ की लागत का फ्लाय ओवर सागर के पीली कोठी से नगर निगम आफिस मार्ग पर 20-75 करोड़ की लागत का फ्लाय ओवर स्वीकृत हुआ है।सागर जिले के लेवल क्रासिंग क्रमांक 23 राहतगढ़ रेलवे ओव्हर पर लगभग 20 करोड़ की लागत भगवानगंज तरफ तीसरी भुजा निर्माण स्वीकृत हुआ है। छतरपुर जिले के आकाशवाणी तिराहा से महोबा रोड तक ;दोनों तरफ फ्लाइ ओवर का निर्माण 1800 मीटर लागत राशि 9o करोड़ छतरपुर रनेह फाँल ;खजुराहो केन नदी तट पर रोप वे एवं राम राजा मंदिर ओरछा जिला निवाडी में मंदिर के दोनों तरफ रोप वे निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। केबिनेट मानती गोपाल भार्गव ने इन परियोजनाओं की विकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया ।

 

इस समाचार की वीडियो खबर देखने के लिए कृपया नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ।

https://youtu.be/-DL_VH_6VRI

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago