धर्म-ग्रंथ

कर्नाटक में जैनाचार्य की हत्या के विरोध में जैन समाज

कर्नाटक में जैनाचार्य की हत्या के विरोध में जैन समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भाजपा ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की

कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की नृशंस हत्या के विरोध एवं मुनिसंघों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सकल दिगंबर जैन समाज ने कटरा से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में धर्मावलंबीयों के साथ सागर विधायक शैलेंद्र जैन प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशवानी जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि पराग बजाज,नीलेश जैन,दीपक जैन,अमित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने की घटना की निंदा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की कर्नाटक में हुई पूज्य आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी महराज की नृशंस हत्या का हम सभी घोर विरोध करते हुए कड़े शब्दों में भर्त्सना करते है। साथ ही सिरोठिया ने कहा की कांग्रेस शासित राज्यों में हमारे धर्म गुरु व धार्मिक क्षेत्र असुरक्षित रहते है इसलिए हम उनकी पूर्णतः सुरक्षा की मांग करते है एवं कर्नाटक की कांग्रेस सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं ताकि इस प्रकार की हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृति ना हो।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

22 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

23 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

23 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago